रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 2 दिन में 200 करोड़ पार, ओवरसीज कमाई ने उड़ाए होश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा ही अलग है. उन्होंने अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है और दुनियाभर में उनके फैंस हैं जो हर साल उनकी नई फिल्म के इंतजार में रहते हैं. अब 2026 में रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसका पहला पार्ट भी सुपरहिट रहा था. इस बार भी इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं. खास बात तो ये है कि जितनी कमाई फिल्म भारत से कर रही है उतना ही कलेक्शन ये विदेशों से भी करती नजर आ रही है.

दो दिन में ही फिल्म ने 200 करोड़ पार कर लिए हैं और अपने अनुमानित बजट के करीब पहुंच गई है. वो भी ये कमाल फिल्म ने तब किया है जब पहले से ही 2 फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा कर रही थीं और 5 अन्य फिल्में भी जेलर 2 के साथ ही रिलीज की गई हैं. ऐसे में ये फिल्म बाकी सभी फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से डॉमिनेट कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने दो दिनों में कुल कितनी कमाई कर के दिखा दी है.

रजनीकांत की जेलर 2 ने कितने कमा लिए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की जेलर 2 ने रिलीज के पहले दिन भारत में बंपर कमाई कर के दिखाई और इसका नेट कलेक्शन 59.70 करोड़ रुपये का रहा था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने दूसरे दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 35.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब फिल्म से आने वाले समय में और भी बंपर कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है. देखना रोचक होगा कि फिल्म शनिवार और रविवार को अपने कलेक्शन को कहां तक लेकर जाती है.

फिल्म को तमिल से सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. वहीं हिंदी और तेलुगू से भी इसकी कमाई अच्छी जा रही है. लेकिन विदेश से इसे जो रिस्पॉन्स मिला है वो तो और भी चौंकाने वाला है. फिल्म का दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 95.30 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दो दिनों में 112.10 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके अलावा इसका दो दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 97 करोड़ रुपये का रहा है. यानी भारत में नेट कलेक्शन से ज्यादा तो इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन नजर आ रहा है. इसे मिला लिया जाए तो दो दिनों में जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 209.10 करोड़ रुपये का हो चुका है जो अपने आप में बहुत खास है.

1000 करोड़ की ओर जेलर 2 का तेज कदम

जेलर 2की बात करें तो इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके पहले पार्ट ने भी 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. और अब जैसी कमाई दूसरे पार्ट की हो रही है उससे ये साफ है कि फिल्म अगर इस मोमेंटम को दो हफ्ते तक बरकरार रख ले जाती है तो इसे 1000 करोड़ का कलेक्शन करने से कोई नहीं रोक सकता है.

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai