
सिनेमाघरों में दशहरा फेस्टिव सीजन पर कई सारी फिल्में रिलीज की गई हैं. इन फिल्मों में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की मूवीज शामिल हैं. बॉलीवुड से राजकुमार राव की प्रहार और यामी गौतम की नई नवेली फिल्म के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्मों की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि रिलीज के 2 दिनों में इन दो फिल्मों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना सफल आगाज करने में कामियाब हुई है और दोनों में कौन सी फिल्म किससे आगे निकली है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम की नई नवेली फिल्म को ठीक-ठाक ऑडियंस मिल रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 4 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं दूसरी तरफ प्रहार फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन नेट कलेक्शन के आधार पर 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. आइए जानते हैं कि दो दिनों में प्रहार और नई नवेली में से कौन सी फिल्म आगे चल रही है और अपने बजट की तुलना में कितना कमा चुकी है.
कितना रहा प्रहार फिल्म का कलेक्शन?
राजकुमार राव की प्रहार फिल्म 26/11 हमले में कसाब को फांसी दिलाने वाले अधिवक्ता उज्जवल निकम की कहानी है. इसमें राजकुमार राव ने निकम का लीड रोल प्ले किया है. ओपनिंग डे पर इसने 2.35 करोड़ कमाए थे और दूसरे दिन इस फिल्म ने भारत में 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है. फिल्म ने दो दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर 5.50 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 6.48 करोड़ रुपये का हो चुका है. प्रहार ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 1.50 करोड़ कमा लिए हैं. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 7.98 करोड़ रुपये का हो चुका है. ये कलेक्शन वैसे तो धीमा माना जाएगा लेकिन इतना भी नहीं.
नई नवेली ने कितने रुपये कमाए?
वहीं यामी गौतम की नई नवेली फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये का रहा था. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में भारत में 7.25 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 8.63 करोड़ कमा चुके हैं. दूसरी तरफ फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 1.50 करोड़ कमाए हैं. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का कुल 2 दिन का कलेक्शन 10.13 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस फिल्म का अनुमानित बजट 50 करोड़ के आस-पास का माना जा रहा है. ऐसे में बजट और कलेक्शन के आधार पर दो दिनों में तो यामी की नई नवेली फिल्म राजकुमार राव की प्रहार पर भारी पड़ती नजर आ रही है.










