प्रभास की ‘फौजी’ का टीजर आउट! दमदार डायलॉग ने मचाया तहलका, 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभास की अगली फिल्म का इंतजार अब और आगे बढ़ गया है. जी हां, इस साल 3 दिसंबर, 2026 में ‘फौजी’ को लाने की प्लानिंग हुई थी. लेकिन पिक्चर को आगे यानी 2027 के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. बीते दिन प्रभास का बर्थडे था, जिस खास मौके पर उनकी अलग-अलग फिल्मों के मेकर्स ने पिक्चर पर अपडेट दिए. वहीं, हनु राघवपुडी ने भी फौजी का टीजर शेयर किया. यह टीजर बेहद सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है, जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. टीजर में फिल्म की कहानी और इसके स्केल की एक बड़ी झलक देखने को मिलती है. इस टीजर को नाम दिया गया है- File no.25: FAUZI.

2 मिनट 31 सेकंड के वीडियो की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस और हिटलर से होती है. जहां टीजर में ऐतिहासिक बैकग्राउंड देखने को मिला. और तो और नेताजी सुभाष चंद्र बोस-हिटलर के बीच ब्रिटेन के खिलाफ जंग को लेकर बातचीत हो रही है. वीडियो में ब्रिटिश इंटेलिजेंस और जर्मन अधिकारियों के बीच एक ऐसे भारतीय सैनिक की चर्चा भी होती है, जिसे ब्रिटिश लोग ‘फौजी’ कहते हैं.

‘फौजी’ में प्रभास का खूंखार अंदाज छाया

‘फौजी’ टीजर के आखिर में प्रभास का खूंखार और धमाकेदार अवतार देखने को मिलता है. जहां वो अपने ही अंदाज में दुश्मनों को ललकारते हुए नजर आ रहे हैं. टीजर में बताया गया है कि यह एक ऐसा फौजी है, जिसकी प्लानिंग को भेदना अंग्रेजों के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है. आखिर में प्रभास कहते हुए भी दिख रहे हैं- ”अबे ओ फिरंगी मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी छीन के.” इस टीजर के रिलीज होने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है. दरअसल यह फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

दरअसल पहले फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर, 2026 बताई गई थी. लेकिन लंबे वक्त से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि पिक्चर को आगे बढ़ाया जाएगा. क्योंकि प्रभास की इस फिल्म का काम अबतक पूरा नहीं हुआ है. और अब हुआ भी ऐसा है. क्योंकि पहले मार्च में प्रभास की ‘स्पिरिट’ रिलीज होने वाली था. लेकिन अब वो पिक्चर भी आगे के लिए शिफ्ट हो गई है. ऐसे में प्रभास के लिए FAUZI को एकदम सही टाइम पर लाने का मौका भी मिल रहा है.

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai