शेफाली वर्मा ने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Women’s T20 Asia Cup 2026 के अपने ओपनिंग मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने थाईलैंड को सिर्फ रौंदा ही नहीं. बल्कि रिकॉर्डों की नई-नई स्क्रिप्ट भी लिखी. अब जब बात रिकॉर्डों की हो तो शेफाली वर्मा कैसे पीछे रह सकती थीं? भारत-थाईलैंड T20 मुकाबले में उन्होंने अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. शेफाली वर्मा ने ऐसा थाईलैंड के खिलाफ खेली उस दमदार इनिंग के दम पर किया, जिसने 29 रन पर 7 विकेट गिरने का असर भारतीय टीम की सेहत पर पड़ने नहीं दिया.

शेफाली वर्मा की पारी थाईलैंड पर भारी

थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के 7 बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 29 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगाए थे. ऐसे में वो शेफाली वर्मा की इनिंग ही रही, जिसने उसे 159 रन के उस स्कोर तक पहुंचा दिया, जिसे छू पाना थाईलैंड के लिए मुश्किल था और अंत में वही देखने को भी मिला. थाईलैंड की टीम तो जितने रन बनाई नहीं उससे ज्यादा से हार गई. शेफाली वर्मा को उसकी इस हार का जिम्मेदार ठहराते हुए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

एक पारी से शेफाली ने कितने रिकॉर्ड बनाए?

शेफाली वर्मा ने थाईलैंड की हार की स्क्रिप्ट अपनी असरदार और विस्फोटक पारी से लिखी. उन्होंने 53 मिनट बल्लेबाजी की और सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन जड़े, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ये शेफाली वर्मा के करियर का 19वां अर्धशतक रहा, जिसके साथ ही उन्होंने भारत-थाईलैंड के बीच खेले महिला T20 में 3 रिकॉर्ड बनाए.

ऐसा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी

पहला तो ये कि वो भारत-थाईलैंड के बीच खेले महिला T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बनीं. दूसरा ये कि दोनों देशों के बीच खेले T20 में अर्धशतक लगाने वाली भी वो पहली खिलाड़ी बनीं. और, तीसरा ये कि शेफाली ने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा.

हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड ऐसे तोड़ा

भारत-थाईलैंड के बीच खेले महिला T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले हरमनप्रीत कौर के नाम था. इस मुकाबले से पहले तक हरमनप्रीत कौर के थाईलैंड के खिलाफ 2 T20I में 63 रन थे. मगर महिला T20 एशिया कप 2026 में जब तीसरी टक्कर हुई तो हरमन बस 5 रन ही बना सकीं. वहीं 64 रन की पारी खेलने वाली शेफाली उनसे आगे निकल गईं. थाईलैंड के खिलाफ अब शेफाली के टोटल 114 रन हैं, जो कि उन्होंने 3 T20 मैचों में बनाए हैं. शेफाली वर्मा, भारत-थाईलैंड T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी हैं.

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai