. रजनीकांत की ‘Jailer 2’ ने रिलीज से पहले मचाया तहलका! 36 लाख टिकट बिके, 70 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी हलचल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग इस कदर है कि जब कभी भी उनकी कोई फिल्म आती है, तो फैंस उस फिल्म के लिए दीवाने नजर आते हैं. उस दीवानगी का असर बॉक्स ऑफिस पर साफतौर पर देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही ‘जेलर 2’ के लिए भी हो रहा है. 15 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म एडवांस बुकिंग में छा गई है. लाखों टिकट बेचकर इस फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क की मानें तो 14 अक्टूबर रात 10 बजे तक रिलीज के शुरुआती 6 दिनों (15-20 अक्टूबर) के शोज के लिए एडवांस बुकिंग में ‘जेलर 2‘ के 37.32 लाख टिकट बुक हो चुके हैं. इसके जरिए फिल्म ने 71.06 करोड़ की कमाई की कर ली है. ये आंकड़ा ब्लॉक सीट के साथ है. ये टिकट कुल 40 हजार 670 शोज के लिए बुक हुए हैं. चलिए अब टॉप-5 शहरों के बारे में भी जान लेते हैं, जहां से इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई की है. आप 5 शहरों की लिस्ट और कहां से कितनी कमाई हुई, वो नीचे देख सकते हैं.

एडवांस बुकिंग में इन 5 शहरों से सबसे ज्यादा कमाई हुई

  • चेन्नई- 16.27 करोड़
  • बेंगलुरु- 9.55 करोड़
  • हैदराबाद- 4.42 करोड़
  • कोयंबटूर- 3.78 करोड़
  • कोच्चि- 2.36 करोड़

चलिए अब रिलीज के पहले दिन के लिए बुक हुए टिकट के आंकड़ों पर नजर डालते हैं. पहले दिन के लिए ब्लॉक सीट के साथ 18.35 लाख टिकट सोल्ड आउट हैं. बुक हुए इन टिकटों के जरिए पहले दिन के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रिलीज से पहले ही 38.85 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं. वो भी ये आलम तब है जब नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स (PVR आईनॉक्स, सिनोपोलिस) में ये फिल्म नहीं लग रही है.

दिल्ली NCR में ‘जेलर 2’ का हाल

दरअसल, हाल ही में रिपोर्ट के हवाले से ये खबर आई थी नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स (PVR आईनॉक्स, सिनोपोलिस) में हिंदी में ये फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. हालांकि, मेकर्स ने इससे इनकार किया था, लेकिन ऐसा होता दिख रहा है, क्योंकि दिल्ली NCR में PVR आईनॉक्स और सिनोपोलिस जैसे चेन्स में बुकमायशो पर इस फिल्म के शोज नहीं दिख रहे हैं. और आंकड़ों से भी जाहिर हो रहा है कि नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में ये फिल्म नहीं लग रही है, क्योंकि 14 अक्टूबर रात 10 बजे तक दिल्ली NCR में सिर्फ 11.22 लाख रुपये के टिकट बिके हैं, वो भी ब्लॉक सीट के साथ.

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai