Jailer 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म का जलवा, ओवरसीज कलेक्शन 200 करोड़ पार; दृश्यम 3 को पछाड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में एक हफ्ते पूरे कर चुकी है. फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. एक हफ्ते में फिल्म ने अपनी कमाई से चौंका दिया है. अब ये फिल्म ना सिर्फ 600 करोड़ के करीब पहुंच गई है बल्कि ये अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ने के भी बेहद करीब है. वहीं जिस गति से फिलहाल इसकी कमाई जा रही है उससे तो यही प्रतीत होता है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ले जाएगी और रजनीकांत के करियर की अचीवर मूवी बनेगी.

फिल्म को विदेशों से भी खास सपोर्ट मिल रहा है और इसका ओवरसीज कलेक्शन 7 दिन में ही 200 करोड़ पार कर गया है. साथ ही फिल्म ने अजय देवगन की दृश्यम 3 को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि जेलर 2 ने दुनियाभर में कितने रुपये कमा लिए हैं.

जेलर 2 ने कितने रुपये कमाए?

रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म ने सिनेमाघरों में 7वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन इसके बाद भी इसके कलेक्शन पर इसका कोई खास नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है. जेलर 2 ने 7 दिनों में 317.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 371.45 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने विदेश से 205 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसे जोड़ लिया जाए तो जेलर 2 ने एक हफ्ते में 576.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

दृश्यम 3 को छोड़ा पीछे

अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की दृश्यम 3 फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा था. लेकिन रजनीकांत की जेलर 2 मूवी के आने के बाद से दृश्यम 3 का भी हाल बेहाल हो गया है. वहीं जेलर 2 ने महज 7 दिनों में ही दृश्यम 3 की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में रजनीकांत की ये फिल्म और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करती है और इसे 1000 करोड़ का कलेक्शन पार करने में कितना समय लगता है.

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai