‘आदिपुरुष’ के बाद एक और ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब, रणबीर कपूर के लिए बढ़ी चिंता?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4000 करोड़ में बनी रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को लेकर दुनियाभर के फैंस एक्साइटेड हैं. रामायण पार्ट 1 की रिलीज को लेकर भी ताजा जानकारी सामने आई है. इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज होना था लेकिन मेकर्स अब इसे पहले ही रिलीज करने की तैयारी में हैं. फिल्म पर इतना पैसा लगा है तो इसके प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. वहीं रामायण पर बनी फिल्मों को लेकर पिछले कुछ समय में ये धारणा भी बनी है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पा रही हैं.

बाहुबली, सालार और कल्कि जैसी बड़ी कमाई करने वाली फिल्में देने वाले प्रभास ने जब आदिपुरुष बनाई तो उनकी फिल्म को भी बड़ा झटका लगा. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं गया. करीब 500 से 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से कम से कम ये उम्मीद तो की ही जा रही थी कि फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमाएगी. साथ ही फिल्म को लोगों के बीच रामायण माइथोलॉजी की अटूट आस्था का भी फायदा मिलेगा और लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाएंगे.

शुरुआत में लोग ये फिल्म देखने गए भी लेकिन बाद में फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स से आहत होकर लोगों ने फिल्म का ना सिर्फ विरोध किया बल्कि लोगों न फिल्म देखने के लिए जाना भी बंद कर दिया. अब ऐसा ही हाल अंजलि अरोड़ा की रामायण पर आई फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का भी देखने को मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई मेकर्स के लिए जरूर चिंता का विषय होगी. 3 दिनों में फिल्म 1 करोड़ तो छोड़िए, 50 लाख भी नहीं कमा सकी है. ऐसे में खतरा तो रणबीर कपूर की रामायण पर भी है. इतने बड़े बजट की लागत जो निकालनी है.

क्या रणबीर कपूर की रामायण पर है खतरा?

बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी प्रेडिक्ट करना आसान नहीं है. टॉक्सिक को लेकर जो धारणाएं बनाई गईं वो धाराशाई हो गईं. फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से बहुत कमतर रहा. इसके अलावा दूसरी तरफ फिल्म अपने भारी-भरकम बजट की उम्मीदों का बोझ भी नहीं ढो सकी. अब रणबीर कपूर की रामायण में भी सबसे बड़ा दांव तो बजट वसूलने का है. दोनों पार्ट्स को मिलाकर 4000 करोड़ में फिल्म बनी है. ऐसे में पहले पार्ट के लिए ये जरूरी है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 2500 करोड़ तो कमाए ही. और इतने रुपये कमाना कोई हंसी मजाक का खेल नहीं.

रणबीर की रामायण के लिए क्या हैं सबसे बड़े खतरे?

  • 4000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रिकवर करना
  • रामानंद सागर की रामायण सीरियल की गरिमा बरकरार रखना
  • आदिपुरुष फिल्म ने जो गलतियां कीं उसे ना दोहराना
  • रणबीर-साई पल्लवी का राम-सीता की छवि में लोगों की एक्सेप्टेंस

रणबीर की रामायण के लिए क्या हैं प्लस प्वाइंट?

  • रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फैन फॉलोइंग
  • वीएफएक्स और नई टेक्नोलॉजी से सीन्स को रियल फील कराना
  • विदेश में फिल्म को अच्छे से मार्केटाइज कर ज्यादा पैसे कमाना
  • भारतीय दर्शकों के बीच इस महाकाव्य रामायण के प्रति सच्ची आस्था

कुल मिलाकर रणबीर कपूर की रामायण के पास बेहतर करने की संभावना को जोर देने वाले कई तर्क सामने आ रहे हैं. आदिपुरुष की विफलता से फिल्म ने सबक लिया है. लोग रणबीर, साई और यश को उनके-उनके रोल में एक्सेप्ट कर पा रहे हैं. फिल्म के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ हो रही है. साथ ही फिल्म की भव्यता लोगों को आकर्षित कर रही है. ऐसे में इंतजार तो अब एक महीने का है. देखने वाली बात होगी कि रामायण फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है कि नहीं.

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai