Haiwaan से 18 साल पहले अक्षय कुमार-सैफ अली खान की इस फिल्म ने मचाया था धमाल, जानें कैसा रहा था हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी नई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैफ इसमें हीरो के किरदार में हैं और अक्षय एक साइको किलर के रोल में नजर आए हैं. इन दोनों सितारों को सालों बाद मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साथ लाने का काम किया है.

ये 18 साल के बाद हुआ है, जब अक्षय और सैफ एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले दोनों पिछली बार जिस पिक्चर में साथ दिखे थे, उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल हुआ था.

किस फिल्म में साथ दिखे थे सैफ-अक्षय?

सैफ अली खान और अक्षय कुमार हैवान ‘ से पहले ‘टशन’ में दिखे थे. ये फिल्म साल 2008 में आई थी. इस एक्शन-कॉमेडी को डायरेक्ट किया था विजय कृष्ण आचार्य ने. फिल्म में करीना कपूर, अनिल कपूर, यशपाल शर्मा और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स भी नजर आए थे.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी. सैकनिल्क की मानें तो इसका बजट 31 करोड़ रुपये था और फिल्म ने भारत में सिर्फ 29.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 51.60 करोड़ रुपये था. इसमें अक्षय ने बच्चन पांडे का रोल किया था, तो वहीं सैफ ने जितेंद्र कुमार मकवाना उर्फ जिमी क्लिफ का कैरेक्टर निभाया था.

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम भी दिखे थे

‘टशन’ में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे. इसमें इब्राहिम ने जिम्मी यानी सैफ के बचपन का रोल किया था. बहरहाल, इन दिनों सबकी नजर ‘हैवान’ पर है. ये प्रियदर्शन की ही साल 2016 में आई मलयालम भाषा की फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है.

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai