
प्रभास का इस वक्त पूरा फोकस ‘फौजी’ पर है, जो उनकी अपकमिंग फिल्म है. हनु राघवपुडी की पिक्चर को इसी साल दिसंबर में लाया जाना है. 3 दिसंबर का दिन पहले ही मेकर्स ने तय कर लिया है. यूं तो ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि इस फिल्म को फरवरी 2027 के लिए पोस्टपोन किया जा रहा है. पर जब तक कंफर्मेशन नहीं मिलता क्या ही कहना? एक फिल्म की रिलीज में देरी का अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी पूरा-पूरा असर पड़ेगा. वैसे इस पिक्चर के बाद प्रभास को ‘स्पिरिट’ पर काम करना है, जिसके लिए संदीप रेड्डी वांगा उनका इंतजार कर रहे हैं. जो रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के बाद इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म ANIMAL से कई लेवल ज्यादा वाइल्ड होगी.
संदीप रेड्डी पहले ही सोच चुके हैं कि उन्हें किस तरह ‘स्पिरिट’ पर काम करना है. जैसे ही प्रभास सेट पर पहुंचेंगे, उसके बाद सुपर स्पीड अंदाज में वो आगे बढ़ेंगे और पूरा काम निपटा लेंगे. क्योंकि इस प्रोजेक्ट के बाद उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिर से काम करना है. ‘एनिमल पार्क’ पर लगातार कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं. इसी बीच 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि प्रभास की इस फिल्म को ‘एनिमल’ के मुकाबले कहीं ज्यादा डार्क और बोल्ड अंदाज में तैयार किया जा रहा है.
‘स्पिरिट’ के लिए कैसी तैयारी चल रही है?
प्रभास की ‘स्पिरिट’ को लेकर एक और सॉलिड अपडेट सामने आ गया है. सूत्रों का कहना है कि विमल थिएटर में शूट किए गए कई जबरदस्त सीन फिल्म के अहम हाइलाइट्स में से एक होंगे. बताया जा रहा है कि ये सीन कहानी के लिए बहुत जरूरी हैं. और तो और फिल्म के दमदार अंदाज को दिखाते हैं. ऐसी भी चर्चा है कि इस सीन में प्रभास का बिना शर्ट वाला लुक जबरदस्त होने वाला है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन बातों को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. महज रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है, जो मेकर्स की प्लानिंग का खुलासा करता है. हालांकि, इस खबर ने फैन्स के बीच तगड़ा बज क्रिएट कर दिया है.
वैसे ‘द राजा साब’ के फ्लॉप होने के बाद प्रभास को एक बड़ी पिक्चर चाहिए, अगर ‘फौजी’ अच्छा कमाने में कामयाब रही, तो मामला ठीक रहेगा. वरना पूरी उम्मीद आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ से ही रहने वाली है.










