‘हनुमान अंश’ की आंधी में उड़ीं कई फिल्में, फिर भी ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर क्यों? कहां चूके मेकर्स?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. ‘टॉक्सिक’ और ‘हैवान’ जैसी कई फिल्मों को इस पिक्चर ने धूल चटा दी. हालांकि, इसी बीच इस फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने एक ऐसी जानकारी शेयर की है, जिससे इस फिल्म के फैंस का दिल टूट सकता है. दरअसल, खबर ये है कि ये फिल्म ऑस्कर 2026 में नहीं जा पाएगी. क्या है इसके पीछे की वजह? जानिए.

नम्रता सिंह ने बताया है कि ऑस्कर में फिल्म को सबमिट करने की तारीख गुजर चुकी है. वो अपनी फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड में नहीं भेज पाईं. ऐसे में ‘हनुमान  अंश‘ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार का हिस्सा नहीं बन पाएगी. बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “हम ऑस्कर में सबमिशन की डेडलाइन चूक गए, क्योंकि 7 सितंबर ही आखिरी दिन था. हमें हजारों लोगों के फोन आए कि हमने फिल्म सबमिट नहीं की. लेकिन हमें इसके बारे में पता नहीं था. हम बहुत सारे कामों में व्यस्त हैं. साथ ही हमारी टीम भी बहुत छोटी है.”

तेलुगु में डब हुई ‘हनुमान अंश’

नम्रता ने इसके अलावा ये भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म को तेलुगु भाषा में भी डब किया है. और दूसरी भाषाओं में डब नहीं कर पाए, क्योंकि समय नहीं है. नम्रता से पूछा गया कि क्या कोई दूसरी भाषाओं को डब करने का प्लान है, इसपर उन्होंने कहा, “नहीं, हमने इसे सिर्फ तेलुगु में डब किया है. समय ही नहीं मिल पा रहा है.”

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai