बस एक फोटो क्लिक और 14 लाख रुपये तक की कमाई! चीन में लोगों की डिजिटल पहचान खरीद रहीं AI कंपनियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आजकल हर कोई कर रहा है. इसका यूज करते हुए लोगों ने कमाई का नया जरिया भी ढूंढ लिया है, लेकिन सोचिए AI के इस्तेमाल में आपका चेहरा लिया जाए और आपको अच्छी रकम भी मिले तो क्या बात है. ऐसा ही हो रहा है चीन में जहां लोग अपने चेहरे का डिजिटल लाइसेंस देकर कमाई कर रहे हैं. चेहरे की लाइसेंस मिलने के बाद से उसका इस्तेमाल ऐड बनाने, फिल्म या किसी गेम में किया जा रहा है.

सोचिए, अगर आपकी शक्ल किसी फिल्म, विज्ञापन या गेम में इस्तेमाल हो और इसके लिए आपको शूटिंग पर जाने की भी जरूरत न पड़े, तो कैसा लगेगा? चीन में AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कुछ ऐसा ही हो रहा है. यहां आम लोग अपनी चेहरे की डिजिटल पहचान को लाइसेंस देकर कमाई कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बदले मिलने वाली रकम कुछ डॉलर से लेकर करीब 15,000 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है.

सेलिब्रिटी ही नहीं, आम चेहरों की भी मांग

AI ने कंटेंट बनाने का तरीका तेजी से बदल दिया है. चीन में डिजिटल प्लेटफॉर्म अब आम लोगों के चेहरों को भी AI से बनने वाले शॉर्ट ड्रामा, ऐड और गेम्स में इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस दे रहे हैं. पहले इस तरह के डील्स फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के प्राइवेट ग्रुप तक ही सीमित था, लेकिन अप्रैल से ऐसे लेनदेन पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई देने लगे हैं. जिसके बाद से आम लोग भी कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से जुड़ने लगे हैं. यानी चीन में अब किसी व्यक्ति का चेहरा सिर्फ उसकी पहचान नहीं, बल्कि एक तरह की डिजिटल संपत्ति बनता जा रहा है.

तीन दिन में 7 बार इस्तेमाल हुआ चेहरा

नेशनल बिजनेस डेली की रिपोर्ट के अनुसार, एक ऐड कंपनी ने सिर्फ तीन दिनों में उसके चेहरे को सात बार लाइसेंस किया और उसे करीब 2,500 युआन यानी 370 डॉलर (35,424 रुपये) मिले. चीन में कुछ प्लेटफॉर्म लोगों को अपना डिजिटल प्रोफाइल बनाने की सुविधा दे रहे हैं. इसके बाद कंटेंट बनाने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से चेहरा चुन सकते हैं. उम्र, जेंडर और लुक जैसी खूबियों के आधार पर भी चेहरे तलाशे जा सकते हैं. कमाल की बात ये है कि AI से बनने वाले फिल्म या ऐड बिल्कुल असली लग रहे हैं.

चेहरे की कीमत तय करने का भी है अधिकार

शेनझेन की एक कंपनी Yuanxiang Xinheng ने मई में ऐसा प्लेटफॉर्म शुरू किया, जहां पहचान की पुष्टि के बाद लोग अपना ‘डिजिटल एक्टर प्रोफाइल’ बना सकते हैं. यहां वे यह तय कर सकते हैं कि उनके चेहरे का इस्तेमाल कितने समय के लिए होगा और किस तरह के कंटेंट में किया जा सकता है.

कितनी मिलती है फेस लाइसेंसिंक की फीस?

कुछ प्लेटफॉर्म पर फीस बेहद अलग-अलग है. सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, कीमत की शुरुआत 50 युआन यानी 670 रुपये से 99,999 युआन यानी 14.36 लाख रुपये तक जा सकती है. यह नया कारोबार जितना दिलचस्प है, उतने ही बड़े सवाल भी खड़े करता है. सबसे अहम सवाल है कि एक बार किसी व्यक्ति का चेहरा डिजिटल रूप में इस्तेमाल होने के बाद उस पर उसका कंट्रोल कितना रहेगा.

हालांकि, अगर कोई व्यक्ति तय समय से पहले अपनी अनुमति वापस लेता है, तो उसे कम से कम 50,000 युआन (7.18 लाख रुपये) का जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं, प्लेटफॉर्म अगर भुगतान करने में देरी करें, तो उन पर लगने वाली जिम्मेदारी काफी कम होती है.

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai